बदायूं

Budaun News: फर्जी जन्म प्रमाण पत्र हुआ वायरल, मुकदमा दर्ज

Connect News 24

पुलिस ने आरोपी को भी हिरासत में लिया

संवाद न्यूज एजेंसी

अलापुर। फर्जी तरीके से जन्म प्रमाण पत्र बनाए जाने का मामला सामने आया है। बनाया गया फर्जी प्रमाण पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। किसी ने प्रमाण पत्र को डीजीपी को ट्विटर पर ट्वीट कर दिया, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

क्षेत्र के एक गांव निवासी अमित कुमार पुत्र विनोद कुमार किसी के कहने पर अपना जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए दो दिन पहले एक जनसेवा केंद्र पर गया था। यहां पर जनसेवा केंद्र के संचालक भगवानदास से तीन सौ रुपये में प्रमाणपत्र बनाने की बात तय की। कुछ ही देर में जनसेवा संचालक में अमित कुमार का फर्जी प्रमाण पत्र बनाकर दे दिया।

जब अमित कुमार इसे लेकर गया और अपने किसी परिचित को दिखाया तो उसने इसे फर्जी बताया और प्रमाण पत्र का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद किसी ने इसे डीजीपी के ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट कर कार्रवाई की मांग की। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी भगवानदास को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एसएचओ हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button