शाहजहाँपुर

निगाेही को निपुण ब्लॉक बनाएं शिक्षक : बीईओ

Connect News 24

Make Nigahi a skilled block teacher: BEO

नोडल अध्यापकों को प्र​शिक्षण के बाद प्रमाण पत्र देते बीईओ व अन्य अ​धिकारी

शाहजहांपुर। ब्लॉक संसाधन केंद्र निगोही में परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापक एवं प्रभारी प्रधानाध्यापकों की मासिक समीक्षा बैठक हुई। इसमें निगोही ब्लॉक को निपुण बनाने के लिए शिक्षकों को निर्देशित किया गया।

बीईओ रमेश पंकज ने कहा कि निगोही ब्लॉक को निपुण बनाने के लिए शिक्षकों को लग जाना चाहिए। एआरपी गणित शैलेंद्र सिंह ने निपुण भारत मिशन, डीबीटी के तहत आधार सत्यापन, नवीन नामांकन अपलोड तथा परिवार सर्वेक्षण को लेकर चर्चा की। एआरपी विज्ञान वैभव मिश्रा ने विद्या प्रवेश, अभिभावकों का उन्मुखीकरण कार्यक्रम, 19 पैरामीटर कायाकल्प के संबंध में बताया। इस मौके पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला महामंत्री महेंद्र सिंह, बीएमसी यूनिसेफ कायनात, बीपीसीएम दीपक, सुरेंद्र कुमार, सुनील कुमार, अर्चना राजपूत, सत्यपाल वर्मा, शुभांगी रस्तोगी, पूनम रस्तोगी, संजय कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button