Bareilly: 40 दिन बाद कब्र से निकाला गया शव, पोस्टमार्टम से भी नहीं खुला शहरीन की मौत का राज; हड्डियां सुरक्षित

शहरीन का फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के किला थाना क्षेत्र में 40 दिन पहले मिलक रोठा निवासी शहरीन (14) की मौत हो गई थी। तब उसका शव दफना दिया गया था। किशोरी की बहन ने अब हत्या का शक जताया है। डीएम के आदेश पर बृहस्पतिवार को शव निकाला गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
शहरीन की बड़ी बहन समरीन ने बताया कि पिता मानसिक रूप से कमजोर हैं। मां की दस साल पहले मौत हो गई थी। पहले वह भी बरेली में घर पर ही रहती थी। बाद में अपने भाई के साथ सहारनपुर चली गई थी। वहां पैकिंग का काम करके परिवार चला रही है। घर में शहरीन व पिता ही थे। 10 जून को चचेरे भाई ने उसे फोन करके बताया कि शहरीन ने फंदा लगाकर जान दे दी है।
ये भी पढ़ें- दुल्हन निकली तीन बच्चों की मां: खुद को अविवाहित बता की शादी, रहने को लिया अलग कमरा; इस कांड ने खोली पोल
शव पर थे चोट के निशान
समरीन ने बताया कि जब तक वह घर आई, परिवार व परिचितों ने शहरीन के शव को दफना दिया था। कुछ दिन बाद आसपास के लोगों ने बताया कि मरने के समय शहरीन के शव पर चोटों के निशान थे। इसलिए उसे शक है कि बहन के साथ कोई अनहोनी हुई है। मामला हत्या का भी हो सकता है। इसलिए उसने किला इंस्पेक्टर राजीव कुमार को घटना के बारे में बताया।


