शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: सावन में रुद्राभिषेक करने से मिलता है विशेष लाभ

Connect News 24

Doing Rudrabhishek in Sawan gives special benefits

पं. सत्यम दी​क्षित

शाहजहांपुर। सावन भगवान शिव की कृपा पाने का महीना है। पूरे माह भक्त भगवान शिव की आराधना करते हैं। इस पावन महीने में रुद्राभिषेक से मनुष्य को विशेष लाभ की प्राप्ति होती है।

नैमिषारण्य से शिक्षा प्राप्त पं. सत्यम दीक्षित का कहना है कि रुद्राभिषेक से हमारी कुंडली के महापाप भी जलकर भस्म हो जाते हैं। हममें शिवत्व का उदय होता है। भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त होता है। एकमात्र सदाशिव रुद्र के पूजन से सभी देवताओं की पूजा स्वत: हो जाती है। किसी भी पुराने नियमित रूप से पूजे जाने वाले शिवलिंग का अभिषेक बहुत ही उत्तम फल देता है, किंतु यदि पारद के या पार्थिव शिवलिंग का अभिषेक किया जाए तो बहुत ही शीघ्र चमत्कारिक शुभ परिणाम देखने को मिलते हैं।

इससे यह मिलता है लाभ

– जल से अभिषेक करने पर वर्षा होती है।

– असाध्य रोगों को शांत करने के लिए कुशोदक से रुद्राभिषेक करें।

– भवन-वाहन के लिए दही से रुद्राभिषेक करें।

– लक्ष्मी प्राप्ति के लिए गन्ने के रस से रुद्राभिषेक करें।

– धनवृद्धि के लिए शहद एवं घी से अभिषेक करें।

– तीर्थ के जल से अभिषेक करने पर मोक्ष की प्राप्ति होती है।

– इत्र मिले जल से अभिषेक करने से बीमारी नष्ट होती है।

– ज्वर की शांति हेतु शीतल जल/ गंगाजल से रुद्राभिषेक करें।

– सहस्रनाम मंत्रों का उच्चारण करते हुए घृत की धारा से रुद्राभिषेक करने पर वंश का विस्तार होता है।

– पातकों को नष्ट करने की कामना होने पर भी शहद से रुद्राभिषेक करें।

– गोदुग्ध से तथा शुद्ध घी द्वारा अभिषेक करने से आरोग्यता प्राप्त होती है।

– पुत्र की कामना वाले व्यक्ति शंकर मिश्रित जल से अभिषेक करें। ऐसे तो अभिषेक साधारण रूप से जल से ही होता है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button