बदायूं

Budaun News: खेत की फेंसिंग में करंट आने से जंगली सूअर मरा

Connect News 24

Wild boar died due to electrocution in farm fencing

कुंवरगांव के बनेई गांव में मामले की छानवीन करती वन विभाग की टीम।

– सूचना पर वन विभाग की टीम पहुंची, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

संवाद न्यूज एजेंसी

कुंवरगांव (बदायूं)। थाना क्षेत्र के गांव बनेई में मक्का के खेत के चारों ओर की गई फेंसिंग में करंट आने से एक जंगली सूअर की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मौके पहुंचकर छानबीन की।

गांव बनेई से ललेई के कच्चे रोड किनारे एक ट्यूबवेल है। वहीं नजदीक में खेत में मक्का की फसल खड़ी है। उसके चारों ओर फेंसिंग कर दी गई है। बताया जा रहा है कि ट्यूबवेल के तार से फेंसिंग में करंट आ गया, जिससे एक जंगली सूअर की मौत हो गई।

आसपास के लोगों ने जब सूअर के शव को देखा तो वन विभाग की टीम को सूचना दी। वन दरोगा अशोक कुमार टीम के साथ पहुंच गए। उन्होंने मामले की पड़ताल करते हुए फेंसिंग की वीडियो बनाई। वन दरोगा ने बताया कि सूअर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। खेत मालिक के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button