बरेली

Murder: युवक की निर्ममता से हत्या, सिर काटकर खेत में रखा… धड़ पेट के बल जमीन पर पड़ा मिला, देखकर दहल उठे लोग

Connect News 24

Brutally murdered young man in Bareilly, beheaded and kept in field

युवक की हत्या
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के भोजीपुरा थाना इलाके में मझौआ रोड किनारे खेत में एक युवक की गर्दन काटकर निर्ममता से हत्या कर दी गई। गर्दन 50 मीटर दूर दूसरे खेत में रख दी गई थी। शव के पास खेत में पेड़ कटे पड़े थे। मृतक की बहन ने इसी खेत के बटाईदार दिनेश मौर्य समेत दो लोगों पर हत्या की रिपोर्ट कराई है। दिनेश को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

इलाके के गांव कंचनपुर निवासी निन्हा (33) शनिवार रात किसी वक्त शौच के लिए घर से गए थे। सुबह कंचनपुर से पांच सौ मीटर दूर पीपलसाना चौधरी निवासी स्व. हरीराम गंगवार के यूकेलिप्टस के खेत में निन्हा का रक्तरंजित शव मिला। मृतक का धड़ पेट के बल जमीन पर पड़ा था। उससे 50 मीटर दूर उन्हीं के धान के खेत में निन्हा का सिर सलीके से रखा मिला। 

ये भी पढ़ें- बरेली में बवाल: ‘उस्मान बोला था- इन लोगों को जान से मार डालो’, कांवड़ियों की तहरीर में आरोप; 150 लोग नामजद

शव सबसे पहले खेत के बटाईदार दिनेश मौर्य ने देखा और घर वालों को सूचना दी। कंचनपुर के तमाम लोग मौके पहुंचे। मृतक की बहन सुमन ने शव की पहचान निन्हा के रूप में की। उधर, सूचना पर भोजीपुरा थाने से प्रभारी निरीक्षक नीरज मलिक के साथ पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। 

सीओ नवाबगंज चमन सिंह चावड़ा भी आ गए। इंस्पेक्टर नीरज मलिक ने बताया कि मृतक की शर्ट शव के पास पड़ी थी। वह केवल लोअर पहने था। सुमन ने दिनेश मौर्य के साथ ही खां साहब नाम के एक अन्य व्यक्ति पर हत्या का शक जताकर रिपोर्ट कराई है। पुलिस ने दिनेश मौर्य को हिरासत में ले लिया है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button