बदायूं
Budaun News: जैविक खेती के बारे में विस्तार से दी जानकारी
फैजगंज बेहटा। कस्बे के वार्ड नंबर एक में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें किसानों को जैविक खेती के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि जावेद अली ने मिट्टी की समय-समय पर जांच कराने की सलाह दी। सुनील दत्त पाठक ने रासायनिक खाद के प्रयोग को बंद कर जैविक खाद का अधिक प्रयोग करने की सलाह दी। इस मौके पर राहुल शर्मा, नीरज कुमार सिंह, गौरव कुमार सिंह, प्रमोद पाराशरी, प्रदीप कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद



