शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: दस अभियुक्तों को कोर्ट में किया पेश

Connect News 24

तिलहर। विभिन्न न्यायालयों से जारी किए वारंटों के तहत थाना पुलिस की विभिन्न टीमों ने दबिश देकर दस अभियुक्तों को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई के लिए न्यायालय में पेश किया।

थाना प्रभारी धनंजय सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में विजेंद्र कुमार पुत्र ऊधन राम निवासी ग्राम रामपुर नवदिया, सूधेराम पुत्र रामस्वरूप निवासी ग्राम गुलचंपा, फरीद उर्फ भोलू पुत्र शराफत खां निवासी मोहल्ला उम्मरपुर तिलहर, विनोद उर्फ खन्ना पुत्र शिवरतन लाल निवासी ग्राम गोपालपुर, कमलेश पुत्र प्रकाश निवासी ग्राम नगरिया, गोविंद पुत्र हजारी निवासी ग्राम बाबूपुर नगरिया, अवधेश पुत्र रामपाल निवासी ग्राम जोधपुर नवदिया, राधेश्याम पुत्र कल्यान सिंह निवासी ग्राम डडिया, धीरेंद्र उर्फ वीरेंद्र पुत्र लक्ष्मीनरायन निवासी बहादुरगंज, हवलदार पुत्र उजागर निवासी ग्राम कलकटरगंज थाना तिलहर शामिल हैं। बताया कि सभी को संबंधित न्यायालयों में विधिक कार्रवाई के लिए पेश किया गया है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button