मनोरंजन

कैटरीना कैफ के एक्सपीरियंस से विक्की कौशल को मिलती है मदद, बोले- ‘कैट फैक्ट्स पर करती हैं बात’

Connect News 24

Vicky Kaushal-Katrina Kaif: बॉलीवुड के सबसे क्यूट कपल्स में से एक कैटरीना कैफ और विक्की कौशल फैंस की फेवरेट जोड़ी हैं. दोनों ने बॉलीवुड को कई हिट फिल्में दी हैं और लगातार काम कर रहे हैं. हालांकि इस बात पर कोई संदेह नहीं है कि कैटरीना कैफ को विक्की कौशल की तुलना में इंडस्ट्री में ज्यादा एक्सपीरियंस है. इसी को देखते हुए विक्की कौशल ये मानते हैं कि कैटरीना की समझदारी और एक्सपीरियंस उन्हें व्यावहारिक रूप से इंडस्ट्री में मदद करता है.

कैटरीना का एक्सपीरियंस विक्की के आता है काम

फिल्म कैंपेन में बात करते हुए विक्की ने कहा, ‘जब बात काम की आती है तो कैटरीना बहुत प्रैक्टिकल होती हैं. उनकी राशि कर्क है इसलिए वो बहुत अट्रैक्टिव और इमोशनल इंसान हैं, लेकिन बात जब काम की आती है तो शायद ये अनुभव काम से आता है और उसे अपनी जमीनी हकीकत सही लगती है. अगर सच कहूं तो इससे मेरी बहुत मदद हुई है. सबसे बड़ा सपोर्ट जो मुझे मिला है वो ये है कि वो फैक्ट्स को फैक्ट्स के रूप में सामने लाती हैं.’

कैटरीना को डांस करके दिखाते हैं हबी विक्की

विक्की ने आगे कहा, ‘खासकर जब बात मेरे परफॉरमेंस की होती है या मेरे ट्रेलर या मेरे काम से जुड़ी किसी भी चीज की होती है. कभी-कभी मैं जब बहुत थका हुआ होता हूं तब भी उसे अपना डांस दिखाता हूं.’ हसंते हुए विक्की ने आगे कहा, ‘कभी-कभी जब काम और फैसला लेने की बात आती है तो वो सच में ऐसी बातें बताती हैं जो गलतियों और अनुभवों से ही सीखी जा सकती हैं. जब वो मुझे किसी चीज पर सलाह देती हैं या राय देती हैं तो मुझे पता है मुझे उसे सीरियसली लेना होगा, क्योंकि वो उसे बहुत सोच-समझकर बोल रही होती हैं. जिसकी कभी-कभी आपको जरूरत होती है.’

विक्की ने कैटरीना की तारीफ करते हुए बताया कि उन्होंने बहुत मेहनत की है तभी आज उनके पास इतना नॉलेज है.

यह भी पढ़ें: Oppenheimer भगवद गीता विवाद पर अब बोले ‘महाभारत’ के ‘श्रीकृष्ण’, Nitish Bhardwaj ने फिल्म में नोलन के मैसेज को समझने की अपील की


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button