पीलीभीत

Pilibhit News: पुलिस ने घर से बरामद की स्मैक, चकमा देकर छत से भागी महिला

Connect News 24

कलीनगर। कई दिनों से कस्बे में स्मैक की बिक्री की शिकायत के बाद रविवार को पुलिस ने एक घर पर छापा मारा। इस दौरान करीब आधा किलो स्मैक बरामद की। आरोपी घर पर नहीं था। उसकी पत्नी पुलिस को चकमा देकर छत से भाग गई। पुलिस दोनों की तलाश में दबिश दे रही है।

माधोटांडा कस्बे में पिछले कई दिनों से स्मैक की बिक्री होने की चर्चाएं तेज हो गई थी। थाने से पांच सौ मीटर दायरे में एक घर में स्मैक बेचने की पुलिस को शिकायत मिल रही थी। क्षेत्रीय लोग भी इसका खुलकर विरोध करने लगे थे। उनका कहना था कि नए युवाओं में तेजी से स्मैक की लत लग रही है। पुलिस ने गोपनीय स्तर से जांच पड़ताल शुरू की थी। मुखबिर तंत्र को भी मजबूत किया था।

रविवार को सूचना मिलते ही थाना पुलिस ने घर में छापा मारा। घर पर आरोपी नहीं था। उसकी पत्नी मौजूद मिली। पुलिस को करीब आधा किलो की मात्रा में स्मैक भी मिली। पुलिस आरोपी के बारे में पत्नी से जानकारी करने लगी। इस दौरान पत्नी छत पर जाकर पुलिस को चमका देकर फरार हो गई। बरामद स्मैक को थाने लाया गया।

इसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज कर दी। गांव के अलावा आसपास इलाकों में भी पुलिस की टीम पहुंची, लेकिन पुलिस के हाथ खाली रहे। एसओ अचल कुमार ने बताया कि कस्बे के एक घर से स्मैक बरामद की गई। महिला स्टाप की मौजूदगी न होने से महिला भाग गई। आरोपी और उसकी पत्नी की तलाश की जा रही है। मोबाइल से लोकेशन ट्रेस करने के प्रयास किए जा रहे हैं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button