बदायूं

Budaun News: भोले के भक्तों ने किया जलाभिषेक

Connect News 24

मंदिरों के कपाट सुबह चार बजे ही खोल दिए गए

सुबह से पूर्वाह्न तक मंदिर में लगी रही लाइन

संवाद न्यूज एजेंसी

बदायूं। सावन महीने के तीसरे सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। हर-हर महादेव के जयकारे के बीच भगवाधारी कांवड़ियों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। शिवभक्तों के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। सुबह चार बजे से ही मंदिरों के कपाट खोल दिए थे।

बिरुआबाड़ी और गौरी शंकर मंदिर पर श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए गर्भगृह के कपाट सुबह चार बजे ही खोल दिए गए। कछला स्थित गंगा नदी से जल भरकर कांवड़ियां पैदल बिरुआबाड़ी मंदिर, गौरी शंकर मंदिर, हरप्रसाद मंदिर पहुंचे। कांवड़ यात्रा में शामिल भक्ति गीतों पर रात भर नृत्य करते हुए पहुंचे। कुछ कांवड़ियां ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लदकर पहुंचे। मंदिर पर भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने जगह-जगह बैरिकेडिंग की है। महिला और पुरुषों की अलग-अलग कतार लगी। एक-एक कर गर्भगृह में जलाभिषेक को भेजा गया। वहीं काफी संख्या में कांवडियां शहर के मंदिरों पर जलाभिषेक करते हुए उसावां में स्थित पटना देवकली मंदिर के लिए रवाना हो गए। वहीं काफी कांवड़िया बरेली, पीलीभीत के लिए रवाना हो गए।

मंदिर के बाहर रही की व्यापक व्यवस्था

-जिले में शिव भक्तों की भीड़ को देखते हुए प्रमुख तिराहे, चौराहों से लेकर मंदिर के अंदर बाहर तक पुलिस फोर्स तैनात रही। ताकि किसी भक्त को कोई परेशानी न हो सके।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button