शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: जर्जर इमारतों में गढ़ी जा रही भविष्य की नींव

Connect News 24

The foundation of the future is being built in dilapidated buildings

बाडूजई सेकेंड प्राथमिक विद्यालय की टूटी हुयी छत।संवाद

– जिले के 2720 में करीब 400 परिषदीय विद्यालयों की स्थिति जर्जर

– कुछ मरम्मत कराए जाने लायक भी नहीं बचे, फिर भी पढ़ रहे बच्चे

संवाद न्यूज एजेंसी

शाहजहांपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जर्जर भवन वाले परिषदीय विद्यालयों में पठन-पाठन न कराए जाने तथा उनको तत्काल ध्वस्त कर समीपवर्ती विद्यालयों में शिफ्ट करने के निर्देश दिए हैं। जिले में बेसिक के 2720 विद्यालय हैं, जिनमें से करीब 400 की स्थिति जर्जर है। इनकी मरम्मत तक नहीं हो पा रही। इसके बावजूद नौनिहाल यहीं पढ़ने को मजबूर हैं।

महमंद जलालनगर: छूट रहा लिंटर का प्लास्टर

शहर के परिषदीय विद्यालय महमंद जलालनगर में 41 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। सभी बच्चे बरामदे और खुले आसमान के नीचे पढ़ने को मजबूर हैं। दो दिन पहले ही बरामदे के लिंटर का प्लास्टर छूट कर बच्चों के ऊपर गिर गया था। प्रधानाध्यापिका सुंबुल खान ने बताया कि विद्यालय वक्फ की जमीन पर है। इसलिए इसकी मरम्मत भी नहीं कराई जा सकती है। किसी दूसरे भवन में विद्यालय शिफ्ट होना चाहिए। प्राथमिक विद्यालय बाडूजई द्वितीय भी इसी परिसर में संचालित हो रहा है।

एक परिसर वह भी जर्जर, चल रहे तीन विद्यालय

– मोहल्ला खलीलशर्की में एक ही परिसर में तीन विद्यालय चल रहे हैं। इनमें संविलियन विद्यालय खलीलशर्की चार कक्षों में चलता है। 138 बच्चे पंजीकृत हैं। एक कक्ष प्रधानाध्यापिका के लिए है, जिसका प्लास्टर छूट गया है। छज्जा भी चटक गया है। प्राथमिक विद्यालय मतानी तथा प्राथमिक विद्यालय सिंजई एक कक्ष में संचालित है, जिसमें दस कक्षाओं के छात्र-छात्राएं व शिक्षिकाएं पठन-पाठन करते हैं। वह भी बारिश होने पर टपकता है। इन दोनों विद्यालयों के लगभग 65 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। विद्यालय परिसर में बने चार कमरे पूरी तरह से जर्जर हो चुके हैं। प्रधानाध्यापिका मधुमिता गुप्ता, प्रधानाध्यापिका कहकशां शाही तथा प्रधानाध्यापिका नरगिस अहमद ने बताया कि बीएसए व बीईओ को जानकारी दी गई है।

चार वर्ष पूर्व जर्जर घोषित भवन में पढ़ रहे बच्चे

पुवायां। पुवायां नगर के प्राथमिक स्कूल नंबर एक में 125 बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। स्कूल का मूल भवन जर्जर है। चार वर्ष पूर्व इसे जर्जर घोषित कर भी दिया गया था। जर्जर भवन में भी दो कमरे हैं। एक बच्चों के पढ़ाने के लिए है और एक में कार्यालय है। कक्षा चार और पांच के बच्चों को कार्यालय वाले कमरे में बैठाकर पढ़ाया जाता है। इंचार्ज प्रधानाध्यापक विनोद कुमार ने बताया कि चार वर्ष पूर्व भवन जर्जर घोषित हो चुका है, नया भवन बनने की कोई जानकारी नहीं है। संवाद

पुख्ता कटरा में एक ही परिसर में पढ़ रहे छह स्कूलों के बच्चे

तिलहर में कुल 19 प्राथमिक विद्यालय हैं जिनमें से पांच के भवन न होने के कारण दूसरे विद्यालयों में उनके बच्चे समाहित कर दिए गए हैं। इनमें प्राथमिक विद्यालय कुंवरगंज के बच्चों को प्राथमिक विद्यालय मौजमपुर में समाहित किया गया। जहां मात्र दो कमरे और बरामदा है, जबकि दोनों विद्यालयों के पंजीकृत विद्यार्थी 200 हैं। पिछले दिनों गर्मी की वजह से कुछ बच्चे बेहोश भी हो गए थे। वहीं पुख्ता कटरा विद्यालय भवन में छह स्कूलों के बच्चे समाहित कर दिए गए हैं। इनकी संख्या 350 से अधिक है।

प्राथमिक विद्यालय रौसर कोठी की बिल्डिंग भी जर्जर

विकासखंड भावलखेड़ा के ग्राम रौसर कोठी में सन 1952 में बने प्राथमिक विद्यालय के भवन में तीन कक्ष बिल्कुल जर्जर हैं। बरसात के दिनों में छत से लगातार पानी गिरता रहता हैं। प्रधानाध्यापक शशिप्रभा ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय में 164 बच्चे हैं। विद्यालय के ऑफिस में कक्षा एक और दो के 51 बच्चों को और दूसरे कमरे में कक्षा तीन के 33 बच्चे और तीसरे कमरे में कक्षा चार और पांच के 80 बच्चों को बैठाया जाता हैं।

जलालाबाद के 13 विद्यालय जर्जर

विकास खंड जलालाबाद के गांवों में सरकारी स्कूलों के 13 भवन जर्जर हालत में हैं। गांव कटियुली और अल्लागंज क्षेत्र के रावतपुर गांव में स्थित प्राथमिक स्कूल ऐसे हैं जिनका भवन जर्जर होने के बाद बच्चों के अलावा स्टाफ के लिए भी मुसीबत का कारण बन गए हैं। कटियुली के स्कूल में 125 बच्चे पंजीकृत हैं, इन बच्चों को एक कमरे के अतिरिक्त कक्ष में बैठाने के बाद स्टाफ के बैठने की भी जगह नहीं बचती।

मुख्यमंत्री की ओर से जारी आदेशों का अनुपालन कराया जाएगा। जहां पर स्थिति अधिक खराब है, वहां के बच्चों को दूसरे स्थान पर शिफ्ट कराया जाएगा। भवनों की मरम्मत कराए जाने के प्रयास भी होंगे।

– रणवीर सिंह, बीएसए

बाडूजई सेकेंड प्राथमिक विद्यालय की टूटी हुयी छत।संवाद

बाडूजई सेकेंड प्राथमिक विद्यालय की टूटी हुयी छत।संवाद

बाडूजई सेकेंड प्राथमिक विद्यालय की टूटी हुयी छत।संवाद

बाडूजई सेकेंड प्राथमिक विद्यालय की टूटी हुयी छत।संवाद

बाडूजई सेकेंड प्राथमिक विद्यालय की टूटी हुयी छत।संवाद

बाडूजई सेकेंड प्राथमिक विद्यालय की टूटी हुयी छत।संवाद

बाडूजई सेकेंड प्राथमिक विद्यालय की टूटी हुयी छत।संवाद

बाडूजई सेकेंड प्राथमिक विद्यालय की टूटी हुयी छत।संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button