बदायूं

चूहे ने कुतर दिए मरीज के अंग: सोता रहा ICU स्टाफ, बदायूं के राजकीय मेडिकल कॉलेज का मामला; जांच के आदेश

Connect News 24

rat gnawed fingers of patient in ICU of Government Medical College Badaun

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बदायूं के राजकीय मेडिकल कॉलेज में घोर लापरवाही सामने आई है। यहां आईसीयू में भर्ती मरीज के अंगों को चूहे ने कुतर दिया। यह मामला प्रकाश में आने के बाद में मेडिकल कॉलेज प्राचार्य एनसी प्रजापति ने जांच के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि प्रकरण की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए 48 घंटे में जांच रिपोर्ट मांगी गई है। 

दातागंज निवासी रामसेवक गुप्ता सात जून को दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनके परिवारजनों ने उनको दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन वहां कोई फायदा नहीं है। ऐसे में 30 जून को वह उनको राजकीय मेडिकल कॉलेज ले आए और यहां पर भर्ती कर दिया। 

ये भी पढ़ें- बरेली में बवाल: माहौल बिगाड़ने की थी साजिश… पथराव के लिए छतों पर पहले से जमा थे पत्थर; इसलिए बिगड़ गई बात!

पिछले एक सप्ताह से उनकी हालत नाजुक बनी हुई है, जिसकी वजह से स्टाफ ने उन्हें आईसीयू में शिफ्ट कर दिया। परिजनों ने बताया कि दो-तीन दिन से उनके शरीर पर कुछ खरोंच के निशान पड़ रहे थे। इसको लेकर आईसीयू स्टाफ से भी उन्होंने शिकायत की थी, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button