UP : आजम बोले- 40 साल मेहनत करके तुम्हारे हाथ में से चाकू हटाकर कलम दी थी, फिर से 80 लाख का चाकू दे दिया

आज़म खां
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शनिवार रात को निकाय चुनाव को लेकर आज़म खां शाहबाद के मोहल्ला ज़िलेदरान पहुंचे। कम समय होने के कारण आज़म खां ने सीधे मंच पर आकर बोलना शुरू कर दिया। अपने संबोधन में आज़म खां ने कहा कि रामपुर की पहचान कभी चाकू थी। मैंने चालीस साल मेहनत करके तुम्हारी इस बदनामी की कालिख को हटाया था।
लेकिन आज 80 लाख रुपए की कीमत का चाकू लगाकर तुम्हारे हाथ से कलम छीन ली। क्या तुम यही चाहते हो कि तुम्हे चाकू दिए जाएं। या फिर कलम। आजम खान मंच से धीरे-धीरे पुराने तेवर में आने लगे। मंच से बोलते हुए आज़म खान ने बिना नाम लिए पूर्व चैयरमैन के बारे में बहुत कुछ कह। कहा कि दो बार से दस साल चेयरमैनी करने के बाद अब तीसरी बार उन्होंने हमारी पीठ में खंजर भोंक दिया है।

