बदायूं

Budaun News: तालाब में डूबकर सात वर्ष के बालक की मौत

Connect News 24

– सोमवार दोपहर तालाब किनारे शौच को गया था बालक, शव दफनाया

संवाद न्यूज एजेंसी

मुजरिया (बदायूं)। थाना क्षेत्र के गांव पालपुर में कपिल (7) की तालाब में डूबकर मौत हो गई। वह सोमवार दोपहर शौच के लिए तालाब किनारे गया था। परिवार वाले उसकी तलाश कर रहे थे। सुबह तालाब में शव मिलने के बाद परिवार वालों ने उसे दफन कर दिया। उन्होंने पुलिस से कोई कार्रवाई कराने से इन्कार कर दिया है।

ग्राम पालपुर निवासी श्याम सिंह के पुत्र कपिल तालाब किनारे शौच के लिए गया था। जब शाम तक वह घर नहीं लौटा तो परिवार वालों को उसकी चिंता हुई और उसकी तलाश शुरू की। वह देर रात तक बालक को तलाश करते रहे, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। मंगलवार सुबह भी परिजन बालक को खोजते हुए तालाब किनारे पहुंचे। तालाब में कपित का सिर दिखाई दिया। उसे बाहर निकाला गया, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर थाना पुलिस भी गांव पहुंच गई, लेकिन परिवार वालों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। उन्होंने बिना कार्रवाई के बालक के शव को दफन कर दिया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button