बदायूं

Budaun News: वाहन चोर गिरोह का सदस्य गिरफ्तार, दो बाइक बरामद

Connect News 24

अलापुर। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को वाहन चोर गिरोह का एक सदस्य हाथ लगा गया। पुलिस ने उसकी निशानदेही से चोरी की दो बाइकें बरामद की हैं। एसएचओ हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश की पहचान आशिफ उर्फ आशू पुत्र आशिक अली उर्फ चांद मियां निवासी अंगथरा थाना वजीरगंज के रूप में हुई। पूछताछ में उसने एक माह पूर्व कचहरी के पास से बाइक चोरी चोरी करना कबूल किया। साेमवार को भी वह चोरी की एक बाइक बेचने ककराला आया था। बाइक न बिकने पर वह उसे मजार के पीछे खड़ा कर गया था। उसे पुलिस ने बरामद कर लिया। उसके पास एक तमंचा भी मिला। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button