बरेली

Bareilly News: नमाज पढ़वाने और संरक्षित पशु मांस खिलाने का दबाव बनाया

Connect News 24

बरेली। दो साल पहले दूसरे समुदाय के युवक से प्रेम विवाह करने वाली युवती को अब पछतावा हुआ है। उसने गंभीर आरोप लगाकर पति और ससुराल वालों की शिकायत की। मामले में जांच का आदेश दिया गया है।

बिथरी चैनपुर की गंगानगर कॉलोनी निवासी युवती ने एसएसपी दफ्तर में शिकायत की। बताया कि दो साल पहले उसकी मुलाकात एजाजनगर गौटिया निवासी युवक से हुई। युवक दूसरे समुदाय का था, पर पहचान छिपाकर उसे प्रेमजाल में फंसा लिया। वह नाबालिग थी। प्रेम संबंध में वह गर्भवती हो गई। प्रेमी ने गोलियां खिलाकर गर्भपात करा दिया। यह बात जब उसके घरवालों को पता लगी तो उन्होंने उससे रिश्ता तोड़ दिया।

प्रेमी जब उसे अपने घर ले गया तो उसे पता लगा कि वह दूसरे समुदाय का है। उसका धर्म परिवर्तन कर निकाह कराया गया। उसे संरक्षित पशु का मांस खाने और नमाज पढ़ने पर मजबूर किया गया। ऐसा न करने पर ससुराल वालों ने उसकी पिटाई की। उसकी मां भी अब उसकी पैरवी में लगी हैं पर पुलिस नहीं सुन रही है। मामले में जांच का आदेश दिया गया है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button