शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: खिलौली में संयंत्र लगाकर होगा कूड़े का निस्तारण

Connect News 24

शाहजहांपुर। बेहतर साफ-सफाई के लिए शहर में कूड़ा निस्तारण संयंत्र स्थापित किया जाएगा। इसके लिए 12.7 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है। यहां कूड़ा निस्तारण के साथ ही कंपोस्ट खाद भी बनाई जाएगी।

शासन ने प्रत्येक नगर निगमों में कूड़ा निस्तारण संयंत्र लगाए जाने की योजना बनाई है। इसके तहत जिले के ददरौल ब्लॉक स्थित खिलौली गांव में नगर निगम की ओर से सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट सेंटर का निर्माण करवाया जा रहा है। यहां पर ठोस अपशिष्ट का प्रबंधन किया जाएगा। अपशिष्ट प्रबंधन प्रक्रिया में, कचरे को विभिन्न स्रोतों से एकत्र किया जाता है और उनका निपटान किया जाता है। इस प्रक्रिया में कचरे का संग्रहण, परिवहन, उपचार, विश्लेषण और निपटान शामिल है। इसके साथ ही यहां पर कूड़े से खाद बनाए जाने का काम भी किया जाएगा। कूड़े से छनने वाली मिट्टी से खाद बनेगी, जिसका उपयोग खेती व बागवानी में किया जा सकेगा।

वर्तमान समय में ककरा में डंपिंग ग्राउंड के पास एमआरएफ सेंटर का संचालन हो रहा है। जहां पर सूखे व गीले कूड़े को अलग-अलग कर उसका प्रबंधन किया जा रहा है और खाद बनाती है। हालांकि यहां बनने वाली खाद की बिक्री नहीं हो पा रही है। नगर निगम अपने पार्काें में इसका इस्तेमाल कर रहा है।

खिलौली में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट लगाए जाने के लिए निर्माण का कार्य लगभग पूरा हो गया है। अब वहां पर संयंत्र लगाए जाएंगे। इसके बाद कूड़ा प्रबंधन का कार्य शुरू हो जाएगा। यहां पर कूड़े से खाद भी बनेगी। – संतोष कुमार शर्मा, नगर आयुक्त


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button