शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: प्लेटफार्म पर लगेंगे कोच डिस्प्ले, दौड़ भाग बचेगी

Connect News 24

Coach displays will be installed on the platform, the race will be saved

रेलवे जंक्शन के प्लेटफार्म पर खड़ी ट्रेन और कोच डिस्प्ले लगाए जाने को डाली जा रहे बिजली के तार

शाहजहांपुर। प्लेटफार्म पर ट्रेन आने के बाद यात्रियों को अपना कोच तलाशने के लिए भाग दौड़ करनी पड़ती है। कई बार यात्रियों की ट्रेन छूट भी जाती है। समस्या निवारण के तौर पर रेलवे प्लेटफार्म पर अब कोच डिस्प्ले सिस्टम लगाने जा रहा है। इससे यात्रियों को ट्रेन आने से पहले ही अपने कोच की स्थिति पता चल जाएगी।

रेलवे जंक्शन पर एक से लेकर सात तक प्लेटफार्म हैं। इनमें छह व सात नंबर प्लेटफार्म शाहजहांपुर-पीलीभीत रेलखंड के लिए चलने वाली गाड़ियों के लिए बनाए गए हैं। एक, दो, तीन नंबर प्लेटफार्म से अप व डाउन लाइन की अधिकांश ट्रेनों का संचालन होता है। इन सभी प्लेटफार्म पर अभी कोच डिस्प्ले सिस्टम न होने से यात्रियों को ट्रेन आने के दौरान कोच की स्थिति जानने के लिए परेशान होना पड़ता है।

यात्रियों को कोच तक जाने के लिए दौड़भाग करनी पड़ती है। कई बार यात्रियों की ट्रेन भी छूट जाती है। कई वर्षों से प्लेटफार्म पर कोच डिस्प्ले सिस्टम लगाए जाने के प्रयास किए जा रहे थे। अब इसके लिए कार्य शुरू हो गया है। वर्तमान में प्लेटफार्म पर बिजली के तार डालने का काम चल रहा है। इसके बाद कोच डिस्प्ले लगाए जाएंगे। इससे यात्रियों को प्लेटफार्म पर ट्रेन के आने के पहले ही कोचों की सटीक स्थिति की जानकारी हो जाएगी।

ट्रेन पोजीशन डिस्प्ले एलईडी पहले ही लग चुकी

रेलवे जंक्शन पर पूछताछ केंद्र के पास और प्लेटफार्म पर ट्रेन पोजीशन डिस्प्ले एलईडी पहले ही लगाई जा चुकी है। इस पर आने वाली ट्रेनाें की जानकारी दी जाती रहती है। इससे यात्रियों को सुविधा हुई है। अब उन्हें बार-बार पूछताछ केंद्र पर नहीं जाना पड़ता है।

रेलवे जंक्शन के प्लेटफार्म पर कोच डिस्प्ले सिस्टम लगाए जाने के लिए बिजली के तार डालने का काम शुरू हो गया है। ट्रेनों की स्थिति जानने के लिए ट्रेन पोजीशन डिस्प्ले एलईडी पहले ही लगाई जा चुकी हैं। इसका यात्रियों को लाभ मिल रहा है।

– पीएस तोमर, स्टेशन अधीक्षक, शाहजहांपुर जंक्शन


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button