Shahjahanpur News: सिंचाई के विवाद में चले लाठी-डंडे, चार घायल
पुवायां। सिंचाई के विवाद में लाठी-डंडे चलने से दोनों पक्षों से चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों ओर से 13 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
एक पक्ष से नन्हें खां ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 22 जुलाई की रात नौ बजे उनका गांव के ही बब्बन खां से नलकूप से सिंचाई को लेकर विवाद हो गया था। इस पर बब्बन खां, गुफरान, चमन खां, बबलू खां, गुड्डू, आसिफ खां, मुजम्मिल, लईक खां, मोहम्मद कैफ आदि ने उनको डंडे से पीटकर घायल कर दिया।
दूसरे पक्ष से बब्बन खां का कहना है कि उनका पुत्र गुफरान और दानिश खां सिंचाई कर रहे थे। इस बीच अरशद, इमरान, ऐसन, कौसर आदि ने लाठी से पीटकर उनके दोनों पुत्रों को घायल कर दिया। बचाने पर उन्हें भी पीटा। पुलिस ने दोनों ओर से रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद

