बदायूं

Budaun News: हाईवे पर कांवड़ियों की धूम.. गंगाघाट पर किया कांवड़ पूजन

Connect News 24

Dhoom of Kanwaris on the highway .. Kanwar worshiped at Gangaghat

कछला से हाईवे पर होकर निकली कांवड़ियों की टोली। संवाद

कछला गंगाघाट से बृहस्पतिवार को पूरे दिन चला कांवड़ियों का रेला, घाट से शिवभक्त सजाकर निकले मनमोहक झांकियां

संवाद न्यूज एजेंसी

उझानी / कछला। कांवड़ यात्रा में शामिल शिवभक्त बृहस्पतिवार पूरे दिन आस्था से सराबोर दिखे। कांवड़ियों ने पूजन के बाद यात्रा शुरू की, तो बरेली-मथुरा हाईवे भी गुलजार हो उठा। सैकड़ों की संख्या में कांवड़ियों ने भोले के जयकारों के साथ शिव मंदिरों की ओर कूच किया।

बरेली-मथुरा हाईवे से होकर पूरे दिन में 50 से अधिक टोलियां निकलीं। कुछ टोलियों में शामिल शिवभक्तों ने अनूठे अंदाज में सजी कांवड़ के साथ यात्रा शुरू की। घाट से लेकर हाईवे तक बम-बम भोले की गूंज सुनाई दी।

बरेली के कांवड़ियों की टोली में शामिल कलाकारों ने छतुइया रेलफाटक और मंडी समिति के पास ऩृत्य से राहगीरों का मनमोह लिया। मंडी के पास उन्हें देखने के लिए किसानों और आढ़तियों की भीड़ लग गई। पीलीभीत की डाक कांवड़ को भी सजाकर निकाला गया।

अधिकतर टोलियों के शिवभक्तों ने पैदल ही यात्रा की। भमोरा के नेत्रपाल ने बताया कि उनकी टोली सोमवार को गौरीशंकर मंदिर में जलाभिषेक करेगी। इसके अलावा उसावां क्षेत्र की महिलाएं कांवड़ यात्रा शुरू करके शाहजहांपुर जिले में पटना देवकली के मंदिर में जलाभिषेक के लिए रवाना हुईं।

मोहम्मदनगर सुलरा के भक्तों ने बनाया मंदिर का द्वार

– कछला गंगाघाट से निकले बदायूं में मोहम्मद नगर सुलरा के शिवभक्तों ने अपनी कांवड़ को शिव मंदिर का मुख्य द्वार रूप प्रदान किया है। करीब 15 फिट ऊंचाई की कांवड़ को लेकर पांच युवक चले हैं। शिवभक्तों में मुकेश सक्सेना, आशीष, आवेश, अनेकपाल और अशोक ने बताया कि कांवड़ सजाने पर उन्होंने करीब 10 हजार रुपये खर्च किए हैं। वह पैदल ही पटना देवकली के मंदिर तक पहुंचेंगे।

फिर गुलजार भोले के श्रृंगार के बाजार

– उझानी में मंडी समिति के पास, कछला तिराहा और गंगाघाट के नजदीक लगे भोले के श्रृंगार के बाजार में एक बार फिर रौनक लौट आई है। सोमवार शाम से बुधवार शाम तक बाजार में कांवड़ सजाने का सामान, ड्रेस और अन्य सामान की खरीदारी को शिवभक्त कम दिखे, लेकिन बृहस्पतिवार सुबह से ही तीनों स्थानों पर बाजार में भक्तों की भीड़ बढ़ने लग गई है। सबसे ज्यादा बिक्री रेडीमेड कांवड़ की हो रही है।

कछला से हाईवे पर होकर निकली कांवड़ियों की टोली। संवाद

कछला से हाईवे पर होकर निकली कांवड़ियों की टोली। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button