शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: डॉक्टर को धमकाने का दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार

Connect News 24

Another accused of threatening the doctor was also arrested

कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में नितिन मिश्रा

शाहजहांपुर। चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ब्रज बिहार कॉलोनी निवासी प्रतिष्ठित डॉ. सोमशेखर दीक्षित को धमकी देने के मुख्य आरोपी राजन शर्मा ने लखनऊ के कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। उनके पास फोन लेकर जाने वाले नितिन को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

चार जुलाई को डॉ. सोमशेखर ने राजन शर्मा व एक अन्य के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस की विवेचना में नितिन मिश्रा उर्फ राधे निवासी रौसर कोठी थाना रामचंद्र मिशन का नाम भी सामने आया। राजन शर्मा निवासी रौसर कोठी ने लखनऊ कोर्ट में सरेंडर कर दिया। उसके बाद नितिन की तलाश करते हुए उसे हनुमत धाम से केरूगंज जाने वाले रास्ते से बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया।

सीओ सिटी बीएस वीर कुमार ने बताया कि राजन और नितिन दोस्त हैं। राजन के कहने पर नितिन मोबाइल फोन लेकर डॉक्टर के पास गया था और 80 लाख रुपये की सुपारी मिलने की बात कही थी। बदले में राजन पर लगे मुकदमे में सोमशेखर से मदद मांगी। उसी शाम राजन और नितिन लखनऊ चले गए थे। चार जुलाई को एक बार फिर से राजन ने डॉक्टर को फोन कराया। राजन ने डॉक्टर से लखनऊ आने के लिए कहा, लेकिन डॉक्टर ने ड्राइवर नहीं होने की बात कहते हुए असमर्थता जताई। नितिन ने भी उसी दिन फिर से डॉक्टर से राजन शर्मा बनकर बात कर मुकदमा दर्ज कराने पर धमकाया था। उससे दस लाख रुपये रंगदारी मांगी थी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button