शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: मकान पर कब्जा चाहती थी खालिदा, इसलिए मार डाला

Connect News 24

Khaleda wanted to occupy the house, so killed

सदर बाजार पुलिस की गिरफ्त में आरोपी रकीम

शाहजहांपुर। मोहल्ला शांतिपुरम कॉलोनी निवासी सपा महिला सभा की महानगर अध्यक्ष खालिदा बेगम की हत्या के आरोप में पति रकीम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। रकीम के अनुसार, मकान पर खालिदा कब्जा करना चाहती थी, तभी उसे मार दिया। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

खालिदा बेगम की बुधवार की दोपहर में ससुराल में गले पर गड़ासे से वार कर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद एसपी ने मौका-मुआयना किया था। मामले में मृतका के भाई शाहनवाज की ओर से खालिदा के पति रकीम, देवर नदीम, नवील, मुस्तकीम, सास उम्मती, ससुर सोहराब व ननद फातिमा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था।

एसपी ने सीओ सिटी बीएस वीर कुमार के नेतृत्व में दो टीमें गठित की थीं। बृहस्पतिवार को पुलिस ने हत्यारोपी पति रकीम को खजूर वाली मजार के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसे जेल भेज दिया गया है। इंस्पेक्टर सदर बाजार रविंद्र सिंह ने रकीम से पूछताछ की। रकीम ने पुलिस को बताया कि शांतिपुरम कॉलोनी स्थित मकान में पूरा परिवार रहता था। उस पर खालिदा अपना कब्जा करना चाहती थी। खालिदा अपने पति व ससुरालियों को कुछ नहीं समझती थी। इसलिए उसकी हत्या कर दी। पुलिस अन्य हत्यारोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।

दस जगह मिले शरीर पर चोट के निशान

पोस्टमार्टम में खालिदा बेगम के शरीर पर दस जगह निशान मिले हैं। उसके सिर, गले, हाथ-पैर व शरीर में कई अन्य जगह पर निशान मिले हैं।

सपा के प्रांतीय नेताओं ने जाना हाल

सपा के जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम हाउस पर जाकर परिजनों से मुलाकात की। वह अंतिम यात्रा में भी शामिल हुए। तनवीर ने बताया कि महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव समेत कई प्रांतीय नेताओं ने फोन कर हत्याकांड के बारे में जानकारी ली है।

मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। शेष की तलाश के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रहीं हैं। -सुधीर जायसवाल, एसपी सिटी


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button