पीलीभीत
Pilibhit News: पंजाब के बाढ़ पीडि़तों के लिए भेजी सात ट्रक राहत सामग्री
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sat, 29 Jul 2023 12:58 AM IST

राहत सामग्री लेकर पंजाब रवाना होते लोग । संवाद
पूरनपुर। पंजाब में बाढ़ से तबाह परिवारों की मदद के लिए सात ट्रक राहत सामग्री और पशुओं के लिए चारा आदि भेजा गया है।
गांव पिपरिया मझारा के धार्मिक स्थल से भेजी गई राहत सामग्री में कई लोगों ने सहयोग किया है। राहत सामग्री लेकर रंजीत सिंह, गुरजिंदर सिंह, रंजीत सिंह, गुरुशरण सिंह फौजी, सतनाम सिंह, बलजिंदर सिंह, लखविंदर सिंह आदि पंजाब रवाना हुए हैं। पंजाबी सभा पूरनपुर की ओर से 21 हजार रुपये की सहयोग राशि भेजी गई है। संवाद



