बदायूं

Budaun News: रूट डायवर्जन लागू, बरेली-मथुरा हाईवे बंद

Connect News 24

Route diversion implemented, Bareilly-Mathura highway closed

नवादा चौकी के पास की गई बैरिकेटिंग।

आंवला, गैनी, अलीगंज होकर निकल रहे बरेली जाने वाले वाहन

संवाद न्यूज एजेंसी

बदायूं। जिले में बृहस्पतिवार रात एक बार फिर रूट डायवर्जन लागू कर दिया गया। उसके बाद से बरेली-मथुरा हाईवे को बंद कर दिया गया है। रूट डायवर्जन के अनुसार बरेली जाने वाले वाहनों को कुंवरगांव, आंवला, गैनी-अलीगंज होते हुए निकाला जा रहा है। सभी जगह तैनात पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है।

बृहस्पतिवार शाम जिले में अचानक कांवड़ियों की संख्या बढ़ गई। बरेली-मथुरा हाईवे और शहर के बाइपास पर कांवड़ियों के वाहन देखकर जिले के पुलिस अधिकारी अलर्ट हो गए। उसके बाद जिले में देर रात रूट डायवर्जन लागू करा दिया गया। पिछले सोमवार को जलाभिषेक के बाद रूट डायवर्जन हटा दिया गया था। तब से जिले में यातायात व्यवस्था पहले की तरह चल रही थी। बरेली-मथुरा हाईवे और शहर के बाईपास पर लगे सभी बैरियर हटा दिए गए थे।

वाहनों के आने-जाने पर कोई पाबंदी नहीं लगाई गई थी लेकिन बृहस्पतिवार शाम कांवड़ियों की संख्या देखकर पुलिस अधिकारी और यातायात प्रभारी शैलेंद्र सिंह बरेली-मथुरा हाईवे पर पहुंच गए। उन्होंने हाईवे पर तैनात पुलिस कर्मियों को अलर्ट कर दिया और रात करीब नौ बजे हाईवे पर सभी जगह बैरियर लगवा दिए। तब से शुक्रवार शाम रूट डायवर्जन के अनुसार वाहन निकाले गए।

कांवड़ियों काे छोड़कर अन्य वाहनों पर बरेली-मथुरा हाईवे पर आने-जाने पर पाबंदी लगा दी गई है। शहर में सरदार पटेल चौराहे पर बड़े वाहनों को रोक दिया गया है। उन्हें शहर में प्रवेश करने नहीं दिया गया है। इससे चौराहे पर बड़े वाहनों की लाइनें लग गईं हैं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button