रामपुर

Rampur News: कोर्ट के आदेश पर छेड़खानी और लूट की रिपोर्ट दर्ज

Connect News 24

रामपुर। ससुराल से वापस आ रहे दंपती के साथ तमंचे के बल पर लूट और छेड़खानी के मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घटना 18 अप्रैल की है। शाहबाद कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक अपनी पत्नी के साथ बरेली के थाना भोजीपुरा क्षेत्र से घर लौट रहा था। आते समय शाहबाद के रामगंगा पुल के निकट बरेली के थाना मीरगंज क्षेत्र के मोहल्ला मेवात निवासी तरविंदर सिंह, भरविंदर सिंह और इसी थाना क्षेत्र के हुरहुरी गांव निवासी गुरदीप ने बाइक सवार दंपती को ओवरटेक कर रोक लिया। इसके बाद तमंचे के बल पर दंपती से 20 हजार रुपये लूट लिए और विरोध करने पर महिला से छेड़खानी की।

पीड़ित दंपती ने शाहबाद कोतवाली पहुंचकर शिकायत की, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इसके बाद दंपती ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने लूट और छेड़खानी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाल करनपाल सिंह ने बताया कि यह घटना मेरी यहां तैनाती से पहले की है। आपसी बंटवारे का मामला संज्ञान में आया है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button