पीलीभीत

Pilibhit News: मेडिकल कॉलेज कर्मियों का कार्य बहिष्कार जारी

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

Updated Sat, 29 Jul 2023 12:25 AM IST

Work boycott of medical college personnel continues

आंदोलन कर रहे स्वास्थ्य कर्मचारी से वार्ता करते सीएमओ । संवाद

पीलीभीत। तीन माह के बकाया वेतन की मांग को लेकर मेडिकल कॉलेज स्टाफ का शुक्रवार को भी दो घंटे का कार्य बहिष्कार जारी रहा। बहिष्कार से रोगियों को हो रहीं दिक्कतों को लेकर प्रभारी प्राचार्य ने कर्मियों से वार्ता की है। उन्होंने जल्द वेतन भुगतान का आश्वासन देते हुए आंदोलन खत्म करने को कहा। संघ इस पर शनिवार को निर्णय लेगा।

मेडिकल कॉलेज स्टाफ को तीन माह से वेतन नहीं मिला है। इसे लेकर अधिकारी-कर्मचारी संघ की ओर से 25 जुलाई से दो घंटे का कार्य बहिष्कार किया जा रहा है। शुक्रवार को भी स्टाफ ने कार्य बहिष्कार जारी रखा। जानकारी होने पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आलोक कुमार भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कर्मियों से वार्ता की। इसके बाद मुख्य सचिव (चिकित्सा शिक्षा) को फोन पर इस बाबत जानकारी दी। मुख्य सचिव की ओर से वेतन जल्द भेजने की बात कही गई, लेकिन कर्मचारी संतुष्ट नहीं हुए।

इसके बाद प्रभारी प्राचार्य डॉ. संजीव सक्सेना ने संघ के पदाधिकारियों को वार्ता के लिए बुलाया। वार्ता के दौरान पदाधिकारियों ने बकाया वेतन दिलाने, प्रतिनियुक्त करने सहित कई मांगों को रखा। इस पर प्राचार्य ने शासन से वार्ता करने की बात कही। कहा, फिलहाल आंदोलन समाप्त किया जाए। कर्मियों ने 31 जुलाई तक वेतन न मिलने पर आंदोलन फिर से शुरू करने की चेतावनी दी। संघ के मंत्री कमलेश सिंह ने बताया प्राचार्य ने आंदोलन स्थगित करने की बात कही है। शनिवार को इस पर निर्णय लिया जाएगा।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button