बदायूं

Budaun News: अरिल नदी में डूबकर युवक की मौत

Connect News 24

Youth dies by drowning in Aril river

मृतक निर्दोष का फइल फोटो।

दातागंज (बदायूं)। अरिल नदी में डूबकर एक और युवक की मौत हो गई। नजदीकी गांव पापड़ निवासी धर्मपाल का पुत्र निर्दोष (18) रविवार सुबह दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया था। गहराई में चले जाने से उसकी जान चली गई। करीब डेढ़ घंटे बाद उसका शव नदी से निकाला जा सका।

हादसा रविवार सुबह करीब 11 बजे हुआ। ग्रामीणों के अनुसार कुछ दिन पहले गंगा एक्सप्रेस-वे पर मिट्टी डालने का काम चल रहा था। उस दौरान ठेकेदारों ने नदी से जेसीबी लगाकर खोदाई कराई थी और उसकी मिट्टी गंगा एक्सप्रेस-वे पर डलवाई थी। इससे नदी की गहराई अधिक हो गई। रविवार पूर्वाह्न निर्दोष अपने दोस्त कन्हैया और भरत के साथ अरिल नदी में नहाने गया था।

बताते हैं कि तीनों दोस्त नदी में नहा रहे थे। इसी दौरान निर्दोष ज्यादा गहराई में चला गया। युवक को देखकर उसके दोस्तों ने नदी किनारे खड़े होकर शोर मचाया। गांव के नन्हे, राजू और पवन मौके पर पहुंच गए। वह युवक को बचाने के लिए नदी में कूद गए। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद युवक को बाहर निकाला जा सका। परिवार वाले उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

पहले भी जा चुकी है दो युवकों की जान

गंगा एक्सप्रेस-वे के लिए खोदाई से और बाढ़ का पानी आने से अरिल नदी जानलेवा बन गई है। एक सप्ताह पहले ग्राम छछऊ निवासी अभिजीत उर्फ टेनी पुत्र मदनपाल की नदी में डूबकर मौत हो गई थी। वह अपने धान की फसल कर रोपाई करके लौट रहा था। तभी नदी में पैर फिसलने से डूब गया था। 14 जुलाई को बिनावर थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर के नजदीक नदी में डूबकर 22 वर्षीय सुरजीत की मौत हो गई थी। वो अपने दोस्तों के साथ अरिल नदी में नहाने गया था। तभी वह नदी में डूब गया था।

मृतक निर्दोष का फइल फोटो।

मृतक निर्दोष का फइल फोटो।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button