मनोरंजन

शादी के 18 साल बाद इस वजह से फरदीन खान और नताशा हो रहे हैं अलग, दोस्त ने किया खुलासा

Connect News 24

Fardeen Khan-Natasha Part Ways: बॉलीवुड एक्टर फरदीन खान (Fardeen Khan) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. रिपोर्ट्स की माने तो फरदीन खान और नताशा माधवानी (Natasha Madhvani) शादी के 18 साल बाद तलाक ले रहे हैं. फरदीन और नताशा के दो बच्चे भी हैं. रिपोर्ट्स की माने तो ये कपल पिछले एक साल से अलग रह रहा था और एक अच्छे नोट पर अपना रिश्ता खत्म करके अलग होना चाहते हैं. अब फरदीन और नताशा के अलग होने की वजह भी सामने आ गई है. उनके एक दोस्त से इस बारे में खुलासा किया है.

जूम डिजिटल की रिपोर्ट के मुताबिक फरदीन खान के फैमिली फ्रेंड ने बताया है कि दोनों क्यों अलग हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि अभी तक डिवोर्स फाइल नहीं हुआ है. यह अभी भी साफ नहीं है कि क्या दोनों पक्ष आपसी सहमति से इसे दायर करने के लिए तैयार हैं या क्या दोनों में एक फैमिली इसका विरोध करेगी.

इस वजह से आई कड़वाहट
रिपोर्ट के मुताबिक फरदीन खान के फैमिली फ्रेंड ने बताया कि दोनों के रिश्ते में तब कड़वाहट आ गई थी जब नताशा और फरदीन के बीच अपने बच्चों की पढ़ाई को लेकर अनबन हो गई थी. नताशा चाहती थीं कि उनके बच्चे दुबई में पढ़ाई करें और फरदीन चाहते थे कि वे मुंबई में पढ़ाई करें. दूरियों ने उनके बीच दरार बढ़ा दी और उन्होंने खुद को एक लवलेस मैरिज में पाया. उन्होंने आगे कहा, अगर वे पीड़ित हैं, तो क्या अलग हो जाना और नए सिरे से जीवन शुरू करना बेहतर नहीं होगा?

बता दें नताशा दिग्गज अदाकार मुमताज की बेटी हैं. नताशा और फरदीन की शादी साल 2005 में बहुत ही लैविश अंदाज में हुई थीं. रिपोर्ट्स की माने तो फिरोज खान के निधन के बाद से ही दोनों के बीच दूरियां आना शुरू हो गईं थीं.

ये भी पढ़ें: KBC 15: ‘ज्ञानदार, धनदार और शानदार…’, कौन बनेगा करोड़पति’ 15 का नया प्रोमो रीलीज, जानिए- कब से शुरू होगा अमिताभ बच्चन का शो


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button