बरेली

Bareilly News: जेईई मेन में शहर के मेधावियों का सरहानीय प्रदर्शन

Connect News 24

बरेली। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से शनिवार सुबह अखिल भारतीय इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा (जेईई) मेन के दूसरे सत्र का परिणाम घोषित कर दिया गया है। शुक्रवार से आस लगाए बैठे विद्यार्थियों को शनिवार को सुबह 10 बजे परिणाम देखने को मिला। शहर के कई होनहारों ने अच्छी परसेंटाइल के साथ परीक्षा उत्तीर्ण की है।

जेईई मेन को अब दो सत्र में कर दिया गया है। जनवरी में हुए पहले सत्र का परिणाम सात फरवरी को घोषित हुआ था। वहीं, अप्रैल में हुए दूसरे सत्र के परिणाम शनिवार को घोषित हुए। निजी कोचिंग संचालक डॉ. अनुपम गंगवार ने बताया कि शहर से तकरीबन 10 हजार विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। इसमें पहली बार परीक्षा देने वाले व ड्रॉपआउट भी शामिल हैं।

शास्त्री नगर के अंश वर्धन ने 99.45 परसेंटाइल अंक हासिल कर ऑल इंडिया 6590 रैंक प्राप्त की है। वहीं, कुमुद 98.9 परसेंटाइल के साथ ऑल इंडिया 13178 और कोटे में 305वीं रैंक पर हैं। हार्दिक अग्रवाल ने 98.5 परसेंटाइल पर 19140वीं रैंक अर्जित की है। अभिषेक सिंह ने 96.2 परसेंटाइल के साथ ऑल इंडिया 43806वीं और कोटे में 1447वीं रैंक प्राप्त की है। शिवांकित ने 97.4 और क्षितिज मे 95.08 परसेंटाइल अंक हासिल किए हैं।

90 प्रतिशत रही जनरल की कटऑफ

जेईई मेन के दूसरे सत्र के परिणाम में जनरल की कटऑफ 90.7 रही। वहीं, ईडब्ल्यूएस की 75.6, ओबीसी की 73.6 एससी की 51.9 और एसटी की 37.2 कटऑफ रही।

एक भाई ने पहले तो दूसरे ने दूसरे साल मारी बाजी

जनकपुरी निवासी हार्दिक अग्रवाल ने जेईई मेन के दूसरे सत्र में 98.5 परसेंटाइल अंक हासिल किए हैं। उन्होंने ऑल इंडिया 19140 रैंक प्राप्त की है। हार्दिक ने बताया कि उनके जुड़वा भाई का पिछले वर्ष आईआईटी रुड़की में चयन हो गया था। वहीं, उन्होंने एक साल गैप देकर पढ़ाई की और 98.35 परसेंटाइल के साथ मेन पास की। वह आईआईटी में पढ़ाई कर इलेक्ट्रिकल इंजीनियर बनना चाहते हैं।

पिता गांव में चलाते हैं किराने की दुकान तो पढ़ाई करने आ गए बरेली

रामपुर गार्डन के शिवांकित जयसवाल ने इस सत्र में 97.445 परसेंटाइल अंक हासिल कर 29374वीं रैंक अर्जित की है। कोटे में उनकी 7699 रैंक है। शिवांकित के पिता गांव में किराने की दुकान चलाते हैं। शिवांकित शहर में आपने मामा के पास पढ़ाई करने आ गए।

सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनना चाहते हैं अंश

शास्त्री नगर के अंश वर्धन इस सत्र में 99.45 परसेंटाइल प्राप्त कर 6580वीं रैंक पर हैं। उन्होंने बताया कि वह इस सत्र में बिना कोचिंग के पढ़ाई कर रहे हैं। उन्होंने तैयारी के दौरान एनसीईआरटी के अलावा पिछले साल के प्रश्नपत्र पर ध्यान दिया और 13 घंटे पढ़ाई की। अंश ने बताया कि वह एडवांस के पेपर पास कर अच्छे आईआईटी कॉलेज से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग करना चाहते हैं।

पहली बार एक विषय में चूक गई थीं कुमुद

वीरसावरकर नगर की कुमुद ने 98.9 परसेंटाइल के साथ ऑल इंडिया 13178 और कोटे में 305वीं रैंक हासिल की है। वह इंडिया के प्रथम पांच आईआईटी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग करना चाहती हैं। उन्होंने बताया कि पिछले साल गणित में कम अंक होने के कारण उनका एडवांस क्लियर नहीं हो पाया था। इसलिए अब वह दोबारा तैयारी कर रही हैं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button