रामपुर

Rampur News: दो हादसों में छह लोग घायल

Connect News 24

रामपुर। नैनीताल हाईवे पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से शहजादनगर थाना क्षेत्र के गांव बराखास निवासी मोहम्मद यमन व उसकी मां शमीम जहां और मामा मोहम्मद सईद घायल हो गए। जबकि केमरी में अज्ञात वाहन की टक्कर से भोट थाना क्षेत्र के गांव गुजरैला निवासी राजेंद्र, उसकी पत्नी सोनम व मां किरन देवी घायल हो गईं। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्तपाल में भर्ती कराया है। शहजादनगर थाना क्षेत्र के ग्राम बराखास निवासी मोहम्मद यमन सोमवार की दोपहर करीब तीन बजे बाइक से अपनी मां शमीम जहां को दवाई दिलवाने के लिए रुद्रपुर जा रहा था। साथ में उसके मामा मोहम्मद सईद भी थे। नैनीताल हाईवे स्थित उत्तराखंड बॉर्डर की रूद्र बिलास चौकी क्षेत्र में डिबडिबा गेट के समीप एक कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे तीनों घायल हो गए। राहगीरों ने तीनों लोगों को उत्तराखंड बॉर्डर स्थित एक निजी अस्पताल भर्ती कराया। वहीं भोट थाना क्षेत्र के ग्राम गुजरैला निवासी राजेंद्र सोमवार की दोपहर करीब पत्नी सोनम व मां किरन देवी के साथ जा रहे थे। केमरी से निकलते ही एक पेट्रोल पंप के समीप किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। घटना के बाद हादसे को अंजाम देने वाला चालक वाहन समेत फरार हो गया। घटनास्थल पर एकत्र लोगों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button