Pilibhit News: राज्यमंत्री ने कहा- बुद्धि विरासत में नहीं मिलती
पीलीभीत। गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने रविवार को एक जनप्रतिनिधि के परिवार पर निशाना साधा। पिछले दिनों उनके दिए एक बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि विरासत में कुर्सी तो मिल सकती है लेकिन बुद्धि नहीं मिलती।
राज्यमंत्री ‘मन की बात’ कार्यक्रम में गौरीशंकर मंदिर में गए थे। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मैं उनके पिता और दादी को नमन करता हूं, लेकिन जिनकी ताई जमानत पर हों, जीजा जमानत पर हों, तहेरा भाई जमानत पर हों, उन्हें किसी के बारे में बोलना शोभा नहीं देता। राज्यमंत्री ने उनकी मां के बारे में भी कोई टिप्पणी करने से इन्कार कर दिया। यहां बता दें कि कई दिनों से उक्त जनप्रतिनिधि और राज्यमंत्री के बीच जुबानी जंग चल रही है। दोनों एक दूसरे का नाम लिए बगैर तंज कस रहे हैं। संवाद