शाहजहाँपुर
Shahjahanpur News: झारखंड का गिरोह बच्चों से कराता था चोरी, पांच गिरफ्तार, चार लाख के मोबाइल बरामद

मोबाइल चोरी गिरोह के सदस्य
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शाहजहांपुर में बच्चों से मोबाइल चोरी कराने वाले गिरोह का थाना सिंधौली पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने दो बाल अपचारी समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 25 मोबाइल फोन बरामद हुए, जिनकी कीमत करीब चार लाख रुपये होने का दावा पुलिस ने किया है।
सोमवार को उप निरीक्षक रणजीत बहादुर सिंह ने मुखबिर की सूचना पर मूर्छा गांव स्थित दुर्गा मंदिर के पास से दो बच्चों समेत पांच लोगों को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी झारखंड के रहने वाले हैं। यहां आकर गिरोह बनाकर मोबाइल चोरी करते थे। चोरी के मोबाइलों को सस्ते में बेच देते थे।