Shahjahanpur News: आई फ्लू से बचने के लिए चश्मा लगाकर पहुंच रहे स्कूल

आई फ्लू से बचाव को चश्मा लगाकर स्कूल पहुंचे बच्चे
शाहजहांपुर। बरसात के मौसम में आई-फ्लू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। बचाव के लिए विकासखंड भावलखेड़ा के प्राथमिक विद्यालय नईबस्ती में शिक्षक-शिक्षिकाओं ने आंखों पर चश्मा और साफ-सफाई रखने के छात्र-छात्राओं को निर्देश दिए हैं। बुधवार को सभी बच्चे चश्मा लगाकर पहुंचे।
प्रधानाध्यापक राजकुमार तिवारी ने बताया कि जिन बच्चों को आई-फ्लू की शिकायत है उनको घर पर एकांत में रहने और आंखों को न छूने के निर्देश दिए गए हैं। कहा गया है कि अपने कपड़ों को अलग रखें व चश्मा लगाए रहें। अन्य सभी बच्चे और उनके अभिभावकों को आई-फ्लू के प्रकोप से बचने के लिए साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखते हुए चश्मा लगाने की अपील की है। विद्यालय के शिक्षक शिवकुमार, दिनेश आनंद, कल्पना सिंह, गौरी मिश्रा ने भी बच्चों को आई फ्लू से बचाव, सावधानी की जानकारी दी।

