पीलीभीत

Pilibhit News: बहाने से महिला को घर बुलाकर प्रधान ने की दुष्कर्म की कोशिश

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

Updated Thu, 03 Aug 2023 12:11 AM IST

पीलीभीत। थाना गजरौला क्षेत्र के एक गांव की महिला से ग्राम प्रधान ने दुष्कर्म करने की कोशिश की। एसपी के आदेश पर ग्राम प्रधान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। महिला का कहना है कि वह आवास की किस्त के संबंध में जानकारी करने प्रधान के पास गई थी।

महिला ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहस उसका आवास स्वीकृत हुआ है। इसकी किस्त उसके खाते में आई थी, लेकिन प्रधान ने खाते से किस्त निकलवाने के लिए उससे रुपये की मांग की। महिला ने जब गरीबी का हवाला देते हुए रुपये देने से मना किया तो प्रधान ने उसे किस्त के बारे में बात करने के लिए अपने घर बुलाया।

आरोप है कि महिला प्रधान के घर पहुंची तो उसने बैठक में बैठा लिया। इसके बाद प्रधान महिला से दुष्कर्म करने की कोशिश करने लगा। महिला ने जैसे-तैसे खुद को प्रधान के चंगुल से छुड़ाया। घर जाकर पति को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पति के साथ थाने जाकर तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इस पर महिला ने एसपी अतुल कुमार से शिकायत की। एसपी के आदेश पर बुधवार को ग्राम प्रधान अरविंद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button