बरेली
Bareilly News: दुनका चौकी पर हेड कांस्टेबल ने खुद मारी दो गोलियां, पुलिस महकमे में मची खलबली

घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के थाना मीरगंज क्षेत्र की दुनका चौकी पर तैनात हेड कांस्टेबल नीरज चौधरी ने बुधवार रात करीब 12.45 बजे अपनी बंदूक से खुद को दो गोली मार लीं। इससे पुलिस महकमे में खलबली मच गई।
हेड कांस्टेबल को एक गोली गर्दन और दूसरी पेट में लगी है। देर रात साथी उन्हें लेकर बरेली के लिए रवाना हो गए। हेड कांस्टेबल की हालत गंभीर बनी हुई है। खुद को गोली मारने से पहले हेड कांस्टेबल ने चौकी प्रभारी और एक कांस्टेबल पर आरोप लगाए हैं।



