Shahjahanpur News: 19 वारंटी पकड़े, दस का शांतिभंग में चालान
पुवायां। पुलिस ने कोर्ट के वारंट के आधार पर 19 लोगों को पकड़ा है। दस लोगों का शांतिभंग की आशंका के तहत चालान किया गया है।
पुलिस ने न्यायालय की ओर से जारी वारंट के आधार पर पुवायां के मोहल्ला गढ़ी निवासी प्रदीप, कुरगंजा निवासी रंधावा, रामलीला रोड निवासी रामदीन, हरदयाल कूंचा के जीवन, रामकिशन, नन्हें, तरती बाजार के प्रदीप कुमार, गांव अगौना बुजुर्ग के विनीत कुमार, ब्रजकिशोर, ककरहा के वीरेश, विशंभर, भिलावां के नन्हें, मुड़िया कुर्मियात के शेर सिंह, बडागांव के भानू, छोटे, नाहिल के सीताराम, मरेना के स्वामीदयाल, ज्वाला, सबलापुर के स्वामीदयाल को पकड़ा है।
इसके अलावा पुवायां के मोहल्ला आनंद वाटिका के सेठपाल, वीरेंद्र, प्रताप, अर्जुन सिंह, सचिन, हरदयाल कूंचा के अनूप, बरौना के रवि, घनश्यामपुर खुर्द के फिदोस, अफरोज, सुलेमान, जैनुश का शांतिभंग की आशंका में चालान किया है। संवाद

