Shahjahanpur News: फिल्म फेस्टिवल के माध्यम से युवाओं को मौका देगा आरएसएस

फिल्म फेस्टिवल का पोस्टर दिखाते आरएसएस के पदाधिकारी
शाहजहांपुर। लघु फिल्म बनाने वाले युवाओं को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से मंच प्रदान किया जाएगा। भारतीय चित्र साधना और विश्व संवाद केंद्र ब्रजप्रांत के साथ मिलकर आरएसएस फिल्म फेस्टिवल का आयोजन बरेली में करने जा रहा है। इसमें लघु फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा।
आरएसएस के सह प्रांत प्रचार प्रमुख कीर्ति कुमार ने सोमवार को टाउनहाल स्थित संघ कार्यालय में प्रेसवार्ता में बताया कि फिल्म फेस्टिवल 27-28 अक्तूबर को बरेली में होगा। इसमें पर्यावरण, समरसता, मेरा गांव, भविष्य का भारत, महिला सशक्तीकरण, स्वतंत्रता संग्राम में ब्रज, रोजगार सृजन, भारतीय संविधान एवं इतिहास, नैतिक शिक्षा-परिवार, विज्ञान वरदान एवं अभिशाप, पौराणिक स्थान एवं संस्कृति, पराक्रमी बच्चों विषयों पर लघु फिल्म निर्माताओं को आमंत्रित किया है।
प्रतिभाग करने के लिए 100 रुपये शुल्क देकर पंजीकरण करवाना होगा। इसकी अंतिम तिथि 30 सितंबर रखी गई है। प्रतिभागी अपनी फिल्म को गूगल ड्राइव के माध्यम से entries.bffb
विभाग प्रचारक धर्मंद्र धवल ने बताया कि पिछले वर्ष आगरा में फिल्म फेस्टिवल कराया था। 2024 में पांचवें चित्र भारती फिल्म फेस्टिवल का आयोजन हरियाणा के पंचकुला में 23 से 25 फरवरी के बीच होगा। इसमें 10 लाख रुपये तक के पुरस्कार दिए जाएंगे। इसके लिए एक सितंबर से 30 नवंबर 2023 तक entries.cbff