Budaun News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
मथुरा-बरेली नेशनल हाईवे पर हुआ हादसा, नहीं लगाए था हेलमेट
संवाद न्यूज एजेंसी
सिलहरी (बदायूं)। बरेली-मथुरा नेशनल हाईवे पर सोमवार सुबह अज्ञात वाहन की चक्कर 30 वर्षीय बाइक सवार धर्मेंद्र की मौत हो गई। वह ईंट प्लांट पर जा रहा था।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के खेड़ा नवादा निवासी धर्मेंद्र कश्यप पुत्र भीकम कश्यप बरेली मथुरा नेशनल हाईवे किनारे स्थित ईट प्लांट पर ट्रैक्टर चलाने का काम करता था। परिवार वालों के मुताबिक धर्मेंद्र सोमवार सुबह करीब 5:00 बजे बाइक लेकर ईंट प्लांट पर जा रहा था। उसकी बाइक नेशनल हाईवे पर जय ढाबा के सामने पहुंची थी कि तभी किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे के दौरान वह हेलमेट नहीं लगाया था। राहगीरों की सूचना पर खेड़ा नवादा चौकी इंचार्ज सुपेंद्र मलिक और सिपाही पहुंच गए। उन्होंने तुरंत घायल धर्मेंद्र को जिला अस्पताल भेज दिया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।



