शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: भरकलीगंज में दीवार फांदकर घुसे चोर ले गए नकदी-जेवर

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Tue, 08 Aug 2023 02:45 AM IST

खुटार। रविवार रात चोर गांव भरकलीगंज निवासी बहारूद्दीन के घर से नकदी और जेवर चोरी कर ले गए। पुलिस ने मौका मुआयना किया, लेकिन जांच की बात कहते हुए रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।

बहारूद्दीन ने पुलिस को बताया कि वह उत्तराखंड के कस्बा सितारगंज में रहकर मजदूरी करते हैं। घर पर पत्नी नाजरीन बच्चों के साथ रहती है। रविवार रात नाजरीन बच्चों के साथ घर के बरामदे में सो गई। रात में किसी समय चोर दीवार फांदकर घर में घुस आए। चोरों ने बक्सा तोड़कर उसमें रखे 12 हजार रुपये, सोने के झाले, टॉप्स आदि चोरी कर लिए।

आहट होने पर नाजरीन की आंखें खुली तो चोरी की जानकारी हो सकी। नाजरीन के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर आ गए। किसी ने चोरी की सूचना यूपी-112 पर दी। पुलिस ने रात में पहुंचकर मौका मुआयना किया। महिला ने फोन पर अपने पति को भी चोरी हो जाने की जानकारी दी। बहारुद्दीन सोमवार सुबह गांव पहुंचे। इसके बाद थाने जाकर घटना की तहरीर पुलिस को देकर रिपोर्ट दर्ज कराए जाने की मांग की है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button