बदायूं

Budaun News: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Connect News 24

Bike rider killed by the collision of pickup

घटना स्थल पर मौजूद लोग व पुलिस। संवाद

हादसे के बाद बांस लदी पिकअप पलटी, चालक-हेल्पर फरार

संवाद न्यूज एजेंसी

उघैती (बदायूं)। बिसौली-उघैती रोड पर मंगलवार शाम बांस से लदी पिकअप ने बाइक सवार कल्याण सिंह (45) को टक्कर मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद पिकअप भी पलट गई। चालक और हेल्पर मौके से भाग गए।

बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव करनपुर निवासी कल्याण सिंह मंगलवार शाम खितौरा गांव से घर लाैट रहे थे। रास्ते में राज बरौलिया गांव के नजदीक बिसौली की ओर से तेज रफ्तार में आ रही पिकअप उन्हें टक्कर मारते हुए आगे जाकर खाई में पलट गई। कल्याण की मौके पर ही मौत हो गई। पिकअप के चालक और हेल्पर भाग गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस पहुंची जिसने कल्याण की शिनाख्त कर परिजनों को सूचित किया। पुलिस ने दोनों वाहन कब्जे में ले लिए हैं। परिवार की ओर से पिकअप नंबर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

घटना स्थल पर मौजूद लोग व पुलिस। संवाद

घटना स्थल पर मौजूद लोग व पुलिस। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button