रामपुर

रामपुर: बिलासपुर में बच्चों से भरी बस पलटी, बीस से अधिक घायल, मौके पर अफरा-तफरी

Connect News 24

Rampur: Bus full of children overturned in Bilaspur, more than twenty injured

रामपुर में टकराने के बाद स्कूल बस
– फोटो : संवाद

विस्तार

रामपुर जिले के बिलासपुर क्षेत्र में एक निजी स्कूल की बस अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे खड़े कैंटर से टकरा गई। इससे बस के आगे के परखच्चे उड़ गए। बस में सवार 20 बच्चे जख्मी हुए हैं। चालक और परिचालक को भी अस्पताल ले जाया गया है। डिवाइन इंटरनेशल स्कूल की बस बच्चों को घर छोड़ने जाते वक्त अचानक अनियंत्रित हो गई।

इसके बाद हाईवे किनारे कैंटर से टकरा गई। इससे बस का अगला हिस्सा पूरा डैमेज हो गया। बताया जा रहा है कि इसमें 20 बच्चे सवार थे। यह बस रामपुर की ओर आ रहा थी। मातखेड़ा इलाके में घटना होने के बाद आसपास के ग्रामीण भी इकट्टा हो गए। घायल बच्चों को अस्पताल ले जाया गया है। 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button