Pilibhit News: गोशाला में 20 दिन में भूख और बीमारी से मर गए आठ गोवंशीय पशु, कई बीमार

हरा चारा और चोकर न मिलने से बीमार हुई गाय
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पीलीभीत के कलीनगर में छुट्टा पशुओं की समस्या से निपटने के लिए सरकार के आदेश पर अधिकारियों ने गोवंश को पकड़वा कर गोआश्रय स्थलों में जरूर भेज दिया, लेकिन उनकी देखभाल करना भूल गए। हाल यह है कि पशुओं को न चारा मिल रहा है और न इलाज। नाद में सूखा भूसा डाल दिया जाता है, जो गोवंश के हलक से नीचे नहीं उतरता।
हालत यह है कि गोवंशीय पशु हड्डियों के ढांचे भर रह गए हैं और एक-एक कर दम तोड़ रहे हैं। 20 दिन में परशुरामपुर गोआश्रय स्थल में आठ गोवंशीय पशु मर चुके हैं, जबकि तीन अंतिम सांसें गिन रहे हैं।
ये भी पढ़ें- अजब ये इश्क है: बेटी की शादी तय करने के दौरान चार बच्चों की मां को हुआ प्यार, बरात से पहले समधी संग हुई फरार
कलीनगर तहसील क्षेत्र की माधोटांडा ग्राम पंचायत के मौजा परशुरामपुर में टाइगर रिजर्व के जंगल से सटी तीन हेक्टेयर भूमि पर गोआश्रय स्थल बनाया गया है। इसकी क्षमता 60 पशुओं की है। 15 जुलाई तक यहां 70 गोवंशीय पशु थे, लेकिन अब यहां 62 ही बचे हैं। आठ की मौत हो चुकी गई।