शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: बाजार से घर लौट रहे साइकिल सवार को मौत, हाईवे बाधित

Connect News 24

Cyclist returning home from market dies, highway blocked

तिलहर में हाईवे पर हरिनंदन की मौत के बाद उमड़ी भीड़ और पुलिस बल

तिलहर। थाना क्षेत्र के गांव बिलहरी निवासी हरिनंदन (50) की साइकिल में बाजार से खाद की जानकारी लेने के बाद घर जाते समय कछियानी खेड़ा मंदिर के सामने ट्रक ने टक्कर मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक समेत चालक को हिरासत में ले लिया है।

बुधवार शाम करीब पांच बजे हरिनंदन बाजार से खाद की जानकारी लेने के बाद साइकिल से अपने गांव लौट रहा था। हाईवे स्थित कछियानीखेड़ा हनुमान मंदिर के सामने पीछे से तेज गति से आ रहे अनाज से लदे ट्रक ने हरिनंदन की साइकिल में पीछे से टक्कर मार दी। हरिनंदन के ट्रक की चपेट में आने से दोनों पैर टूट गए। सिर फट जाने से खून से लथपथ होने पर उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस दौरान मौके पर भीड़ लगने पर कुछ देर को यातायात बाधित हो गया।

कुछ दूरी पर उसके गांव में सूचना मिलते पर तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। मृतक की पत्नी माया देवी और दो बच्चे रिंकू और आरती व परिजन रोते बिलखते शव से लिपट गए। ग्रामीणों ने ट्रक समेत चालक को हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी धनंजय सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर यातायात को दुरुस्त करते हुए शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button