शाहजहाँपुर
Shahjahanpur News: होटल कारीगर को सांप ने डसा, जिला अस्पताल में भेजा
खुटार। होटल पर भट्ठी के लिए लकड़ी उठाने गए कारीगर को सांप ने डस लिया। हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया है।
खुटार के मोहल्ला पूर्वी गढ़ी निवासी राजेश कुमार उर्फ नन्हें का 17 वर्षीय पुत्र अनमोल अर्कवंशी गांव रामपुर कलां में एक होटल पर कारीगर है। बुधवार शाम साढ़े चार बजे भट्ठी में जलाने के लिए लकड़ी उठाते समय उसे सांप ने डस लिया। अनमोल ने इसकी जानकारी होटल मालिक को दी। होटल मालिक की सूचना पर पहुंचे परिजन उसको लेकर बंडा के सुनासीरनाथ झाड़ फूंक के लिए ले गए। उसके बाद गांव राठ में झाड़फूंक कराई। परिजन चार घंटे बाद उसे लेकर सीएचसी पहुंचे। सीएचसी से अनमोल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। संवाद

