बदायूं

Budaun News: शिव का जाप करने से सुधर जाता है परलोक

Connect News 24

कुंवरगांव। नगर के कुबेरेश्वर धाम मंदिर में चल रही शिव महापुराण कथा के तीसरे दिन मंगलवार को आचार्य दुर्वासा ऋषि महाराज ने कहा भगवान शिव बड़े ही दयालु हैं। उनका स्मरण करने से इस लोक के साथ परलोक भी सुधर जाता है।

कथा वाचक आचार्य दुर्वासा ऋषि महाराज ने भक्तों को भगवान शिव और हिमालय की पुत्री उमा के विवाह का प्रसंग सुनाया। कहा कि भगवान शिव ने जनमानस के कल्याण के लिए हिमालय की पुत्री उमा से विवाह किया। जो भी मनुष्य भगवान शिव के दो नाम का जाप करता है। कथा श्रवण करने वालों में विष्णु सक्सेना, विधा भूषण शर्मा, संजीव शंखधार, पूर्व चेयरमैन शीतल गुप्ता, ममता जौहरी, गीता सक्सेना, रितु सक्सेना, कुसुम शर्मा आदि मौजूद रहा। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button