बदायूं

Budaun News: पशु व्यापारी से अवैध रुपये ऐंठने के दो आरोपियों पर एफआईआर

Connect News 24

– चंदौसी रोड पर सर्वा गांव के पास वाहन रोककर की थी वसूली

– पुलिस ने नोटिस तामील कर आरोपी छोड़े

संवाद न्यूज एजेंसी

बिसौली (बदायूं)। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर पशु व्यापारी से अवैध वसूली करने के मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया था, लेकिन बाद में नाेटिस तामील कर उन्हें छोड़ दिया गया।

बुधवार रात हाईवे पर बिजनौर निवासी पशु व्यापारी मोहम्मद गुलाम से 19 हजार रुपये की वसूली हुई थी। वह मैनपुरी से दुधारू भैंस खरीदकर लौट रहे थे। उनका वाहन हाईवे पर सर्वा गांव के पास पहुंचा था, तभी बिसौली के मनु शर्मा और विक्रम ठाकुर बाइक से पीछा करते हुए पहुंच गए।

उन्होंने खुद को गो रक्षक दल का पदाधिकारी बताते हुए व्यापारी से 19 हजार रुपये लिए थे। व्यापारी पुलिस को इसकी सूचना देकर वहां से चला गया था। बाद में उसकी ओर से उघैती थाना क्षेत्र के गांव निभेरा सरवरपुर निवासी गजेंद्र ने दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी।

इस पर पुलिस ने अवैध वसूली करने और मारपीट व गालीगलौज के आरोप में एफआईआर दर्ज कर ली। दोनों आरोपियों को बुधवार रात पकड़ लिया गया था, लेकिन बृहस्पतिवार सुबह उन्हें नोटिस तामील करवा कर छोड़ दिया गया। इंस्पेक्टर संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि इसमें विवेचना के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button