रामपुर

Rampur News: आज जारी होगी दूसरी मेरिट लिस्ट, अभी 40 फीसदी सीटें खाली

Connect News 24

रामपुर। राजकीय डिग्री कॉलेजों में स्नातक प्रथम वर्ष में दाखिले की प्रक्रिया चल रही है। अब तक जिले के चारों राजकीय डिग्री कॉलेजों में 60 फीसदी सीटों पर छात्र-छात्राओं ने दाखिला लिया है। अभी 40 फीसदी खाली रह गईं हैं। इन सीटों को भरने के लिए कॉलेजों में आज दूसरी मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।

महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्याल से संबद्ध कॉलेजों में इन दिनों बीए, बीएससी और बीकॉम में दाखिले हो रहे हैं। शहर के राजकीय रजा डिग्री कॉलेज और राजकीय महिला डिग्री कॉलेज में तीन अगस्त को पहली मेरिट लिस्ट जारी की गई थी। इसके बाद से मेरिट में आने वाले छात्र-छात्राओं के दाखिले हो रहे हैं। बृहस्पतिवार को अंतिम दिन शहर के दोनों कॉलेजों में 3650 सीटों पर 2200 छात्र-छात्राएं दाखिला ले चुके हैं। बिलासपुर और स्वार के राजकीय डिग्री कॉलेज में 1740 सीटों पर 1100 अभ्यर्थियों ने दाखिला लिया है। चारों कॉलेजों में 2390 सीटें खाली रह गई हैं। इन सीटों को भरने के लिए दूसरी मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।

बयान

पहली मेरिट के आधार पर बृहस्पतिवार तक 1400 छात्र-छात्राओं के दाखिले हो चुके हैं। अब दूसरी मेरिट लिस्ट जारी कर अभ्यर्थियों को मौका दिया जाएगा।

– डॉ. दीपा अग्रवाल, प्राचार्या, राजकीय रजा डिग्री कॉलेज रामपुर।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button