रामपुर

Rampur News: दलित नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के विरोध में प्रदर्शन

Connect News 24

रामपुर। दलित नेता महेश सागर के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किए जाने के विरोध में कई दलित संगठनों ने आंबेडकर पार्क में एकत्र होकर प्रदर्शन किया। साथ ही सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देकर इस मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है। साफ किया यदि इस मामले की उच्च स्तरीय जांच नहीं हुई तो दलित समाज के लोग सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करेंगे।

दलित नेता के खिलाफ गंज थाने में पिछले दिनोंं एक महिला ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। बाद में दलित नेता ने पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए झूठा मुकदमा दर्ज करने का आरोप लगाते हुए एडीजी व डीआईजी से कार्रवाई की गुहार लगाई थी। उन्होंने इस मामले में रामपुर से मामले की विवेचना स्थानांतरित करने की मांग रखी थी, जिसके बाद डीआईजी ने इस मामले की विवेचना मुरादाबाद पुलिस को सौंप दी थी। इस मामले मेंं अब दलित नेता के समर्थन में जाटव महासभा और बहुजन सशक्तिकरण संघ के बैनर तले तमाम लोग शुक्रवार को अंबेडकर पार्क में एकत्र हुए,जहां उन्होंने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन में पुलिस पर झूठा मुकदमा दर्ज करने का आरोप लगाया साथ ही इसको लेकर कार्रवाई की गुहार लगाई। ज्ञापन में झूठा मुकदमा दर्ज कराने वाले लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की। साथ ही इस मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की। साफ किया गया कि इस मामले में दलित नेता को इंसाफ नहीं मिला तो समाज के लोग सड़कों पर उतर आएंगे। इस मौके पर बहुजन सशक्तिकरण संघ की जिलाध्यक्ष मीना सिंह, पूनम सागर, फारुख, निशा, दीप्ति बाला, मंजू सागर, पारुल, सुशीला देवी, सुशील सागर, धर्म प्रकाश सागर, शाकिर पहलवान, बबलू, दिनेश सागर, डा. गुड्डू नासिर खान, जबर सिंह गुड्डू, महेश चंद, नज़राना बेगम मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button