बदायूं

Budaun News: उझानी में बिजली कटौती पर कांग्रेसियों का गुस्सा फूटा

Connect News 24

Congressmen got angry over power cut in Ujhani

उझानी में बिजली कटौती के ​खिलाफ धरना पर बैठे कांग्रेस कार्यकर्ता। संवाद

आंबेडकर पार्क में दिया धरना, शेड्यूल के अनुसार सप्लाई नहीं देने का आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी

उझानी (बदायूं)। बिजली कटौती से गुस्साए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार पूर्वाह्न आंबेडकर पार्क में विभागीय अफसरों के खिलाफ एक दिवसीय धरना दिया। चार घंटे तक चले धरना के दौरान नारेबाजी भी की गई।

नगर अध्यक्ष अरुण पाराशर के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता पूर्वाह्न मेन मार्केट स्थित आंबेडकर में पहुंचे। इसके बाद धरना पर बैठे कार्यकर्ताओं ने बिजली कटौती को लेकर गुस्से का इजहार भी किया। नगर अध्यक्ष ने कहा कि करीब दो महीना से जबरदस्त कटौती की वजह से नागरिकों को बेतर सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। तीनों फीडर की सप्लाई एक साथ नहीं संचालित हो पा रही है। व्यवस्था दुरुस्त रखने को विभाग ने एक ट्रांसफार्मर भी उपकेंद्र पर भेज दिया था, लेकिन उसे भी स्थापित नहीं किया गया है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बिजली अफसरों के खिलाफ नारेबाजी भी की। उन्होंने डीएम को संबोधित ज्ञापन डाक के जरिये भेजा। करीब चार घंटे तक धरना के दौरान नगर अध्यक्ष पाराशर ने बिजली व्यवस्था ठीक नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी भी दी है। धरना-प्रदर्शन में प्रशांत शर्मा, मुजाहिद रजा, अवधेश श्रीवास्तव, डॉ. खलील अहमद, राशिद अंसारी, संजीव शर्मा, अरुण कुमार, हसन भाई, अजय अग्रवाल, सोहन पाल कश्यप, देवीदास, जावेद अंसारी आदि शामिल थे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button